
विश्व कल्याण के लिए नौतपा में ‘पंचाग्नि तप’ करेंगे सुरेश पंडा जी, सिद्ध बाबा आश्रम में तैयारियाँ पूरी
स्थान: मानपुर (उमरिया)
रिपोर्टर: JSNN न्यूज़ डेस्क
मानपुर: भीषण गर्मी और तपती धूप के इस दौर में, जहाँ आम लोगों का घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल हो रहा है, वहीं क्षेत्र में श्रद्धा और कठोर साधना का एक अनूठा उदाहरण देखने को मिलने वाला है। चिल्हारी से करीब 5 किलोमीटर दूर स्थित प्रसिद्ध श्री बंदरचुआ सिद्ध बाबा आश्रम, बेल्दी में इस वर्ष भी कड़ाके की धूप के बीच एक विशेष अग्नि तपस्या का आयोजन होने जा रहा है।
आश्रम परिसर में सुरेश पंडा जी विश्व शांति, देश की सुख-समृद्धि, खुशहाली और सनातन धर्म के संरक्षण के संकल्प के साथ इस साल भी ‘पंचाग्नि तप’ करेंगे। यह कठिन साधना 26 मई 2026 से शुरू होकर 3 जून 2026 तक (नौतपा के दौरान) चलेगी। तपस्या का समय प्रतिदिन सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक रहेगा, जब सूरज की तपिश सबसे ज्यादा होती है।
इन प्रमुख सहयोगियों और संतों की रहेगी गरिमामयी उपस्थिति
इस पुनीत और धार्मिक कार्य को संपन्न कराने में क्षेत्र के साधु-संतों, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों का विशेष सहयोग मिल रहा है। कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से उपस्थित रहने वाले सहयोगियों में शामिल हैं:
• संत सानिध्य: श्री श्री 108 श्री श्रवण गिरी महाराज।
• प्रमुख सहयोगी: सुदर्शन जायसवाल, राम नरेश दाहिया, राम कुमार कोल, सोनू पांडे, लल्ला चौधरी, राम जियावन चौधरी, सुरेंद्र यादव, सोनेलाल जायसवाल, बाबूलाल जायसवाल।
• प्रबुद्ध जन व समाज सेवी: आनंद कुमार श्रीवास्तव, सत्येंद्र कुमार तिवारी, चंद्रभान कुशवाहा, अजय कुमार सोनी, बिहारी लाल बर्मन, राजमणि त्रिपाठी (सचिव, बेल्दी)।
• स्थानीय जनप्रतिनिधि: पारसनाथ चतुर्वेदी (पूर्व सरपंच, बेल्दी), उमेश कोल (वर्तमान सरपंच, ग्राम पंचायत), बालक दास यादव (पूर्व सरपंच, बेल्दी), आनंद राम जयसवाल, कोमल दाहिया, मुकेश दाहिया।
इसके साथ ही, मध्य प्रदेश युवा समाजसेना संगठन (इकाई: बेल्दी, पड़वार, चिल्हारी, मानपुर) के पदाधिकारी, सदस्य तथा समस्त ग्रामवासी व क्षेत्रवासी इस अनुष्ठान को सफल बनाने में जुटे हुए हैं।
श्रद्धालुओं को सादर आमंत्रण
आश्रम समिति और आयोजकों की ओर से क्षेत्र के सभी सनातन प्रेमियों और श्रद्धालुओं को इस पावन धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होने और पुण्य लाभ कमाने के लिए सादर आमंत्रित किया गया है। सभी भक्तों के सामूहिक सहयोग से ही यह पुनीत कार्य संपन्न होने जा रहा है।










